Infinity Stones Tva में Powerless क्यों है?

 नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है ओमकार और मेरी वेबसाइट OKTECHGALAXY पर आपका फिर से एक बार स्वागत है। दोस्तों आज हम Marvel के Loki की Series का जो फर्स्ट पार्ट है या फिर फर्स्ट सीजन है। उस पर सीजन के फर्स्ट एपिसोड की बात करेंगे जी हा दोस्तों, कई सारे सवाल पहले ही एपिसोड ने एपिसोड देखने वालों के मन में छोड़े है। जैसे कि जो इंफिनिटी स्टोंस है उनके बारे में।

दोस्तों यह Infinity Stone जो पहले कई सारे फिल्मों में इस्तेमाल किए हुए देखने को मिले Infinity Stone क्या है? कैसे काम करते है? और फिल्मों में कब और कैसे दिखाया इसके बारे में तो हमने पिछले पोस्ट में जाना ही है। पर फिलहाल हम बात करें लोकी Series के Infinity Stone की तो यहां पर Infinity Stone को एक पेपरवेट की तरह दिखाया गया है।

और यह पेपरवेट यानी कि हवा में पेपर ना उड़ जाए इसके लिए जिस तरह से कुछ चीजें उसके ऊपर रखी जाती है उसका काम यह Infinity Stone लोकी Series में कर रहे है। ऐसा दिखाया गया है। तो उससे जुड़े कई सारे मींस भी बने पर हमें आज Memes के बारे में नहीं जानना है। हमें यह जानना है कि जो इतने पावरफुल स्टोंस थे वह पेपरवेट के काम में कैसे लिए जा रहे है। क्योंकि अगर इन Infinity Stone की पावर देखी जाए तो वह पावर पूरे ग्रहों को खत्म करने की है। तो ऐसा क्या है Tva में। जो इतने बड़े पावरफुल हथियार को भी पेपरवेट की तरह इस्तेमाल कर रहे है। तो आपको इसी से रिलेटेड कुछ जानकारी दूंगा।













x

दोस्तों पेपरवेट और Infinity Stone में काफी अंतर है। पर यहां पर उन्हें अंतरों में नहीं दिखाया गया जो कि दिखाना जाना चाहिए था जैसे कि वह Infinity Stone Tva में यूजलेस दिखाए गए है। इसके कारण तीन होते है। जिसमें से तीन के तीन कारण अगर आप जान लेते हो तो आपको इसका मतलब समझ में आ जाएगा कि Tva इन Infinity Stone को पेपरवेट की तरह कैसे इस्तेमाल कर रही है।

तो इस Infinity Stone और पेपरवेट को समझने के लिए सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि Tva क्या है? Time Variance Authority कैसे काम करती है और TVA में Infinity Stone पावर लेस कैसे है?


TVA क्या है?

दोस्तों TVA को Time Variance Authority कहा जाता है। जो टाइम को Reset करती है। टाइम ट्रॅव्हल करने वाले लोगोको या फिर किसी काम में शॉर्टकट लेने वाले लोगों को पकड़ती है। और उन्हें दोबारा Reset करके उसी पर्टिकुलर टाइम में भेज देती है जहां से उन्होंने शॉर्टकट लिया था। ताकि उनकी जो Timeline है वह खराब ना हो जाए। अब इसे समझना है, तो पहले आपको यह समझना होगा कि टाइम को ठीक तरह से चलना जरूरी है।


अगर एक काम के लिए शॉर्टकट लिया जाए तो उसका असर कई सारे काम में होता है। और इसका उदाहरण आप यह ले सकते हो कि, आप 2 मिनट की देर करने पर जिस तरह से गाड़ी या बस निकल जाती है। या फिर बस पकड़ने के लिए आप कोई शॉर्टकट लेते हो तो इससे कई जगह पर ट्रैफिक जाम हो सकता है। या फिर भीड़ हो सकती है। तो यह हो गया टाइम का गलत इस्तेमाल। पर अगर इसे Marvel की फिल्मों की भाषा से समझे तो यह नियम पूरे ब्रह्मांड पर लागू होगा।


अब इसको समझना है तो सबसे पहले आपको Marvel के फिक्शन को हमारे अध्यात्म से जोड़ना होगा ताकि आप इसे आसानी से समझ सके। जैसे कि किसी भी देश में भगवान को मानते है। तो वह भगवान जिस तरह से लोगों के फ्यूचर और पास्ट देखते है। तो यह भगवान का काम Marvel फिल्मों में समय रक्षक कर रहे है। जो कि समय को एक रेखा में बांध के रखते है। अब जिस तरह से भगवान के नियम लोगों को बताने के लिए हमारे यहां पुजारी या अन्य लोग होते है।


जो कि भगवान ने जो नियम पृथ्वी के लिए बनाए है वह लोगों तक पहुंचाते है। तो यही काम फिल्मो की नजर से देखे जाए तो Marvel फिल्म में Tva द्वारा किया हुआ देखने को मिलता है। अब उनके पास कुछ एडवांस टेक्नोलॉजी है जो गलत टाइम को सही करने की पूरी क्षमता रखते है। पर आपको यह भगवान का उदाहरण सिर्फ उदाहरण के तौर पर बताया गया है। क्योंकि यह पूरी मार्वल Series फिक्शनल पर आधारित है।


TVA कैसे काम करता है?

लोकी Series शुरुआत आपको लौकी किसी दूसरे वक्त से किसी अन्य वक्त में Portal खोल कर गया हुआ देखने को मिलता है। जहां पर कुछ Tva Organization के लोग आते है। और उसे ले जाते है। अब Tva जो है इसे आप एक संस्था कह सकते हो जो कि चलती है पूरी तरह से अलग टेक्नोलॉजी पर चलती है। Loki Series में कही सारे नये तरीके Time Travel करने के दिखाये गये है।


अगर बात करे Loki के शुरुआती शरारत हो या फिर उसके मर जाने के बाद दोबारा जिंदा होने की यह Tva सबकुछ जानना चाहता है। अब Tva जो है वह समझता है की कोई भी टाइम के साथ छेड़छाड़ न करे। टाइम को एक रेखा में बांधने वाले Time Protector ने वो टाइम ठीक तरह से चल रहा है या नहीं वह देखने के लिए इन संस्था का निर्माण किया जिसका नाम रखा ।


अगर कोई टाइम ट्रेवल करता है और टाइम में जाकर कुछ गलत करता है। तो उस गलत चीज को ठीक करने का काम Tva करता है। इसलिए वह उस काम को Timeline Correction कहते है। जो कि गलत होने पर उनके सिस्टम को तुरंत पता चलता है। उसके बाद वह एक पोर्टल खोलकर उसी Timeline के पर्टिकुलर टाइम में पहुंचते है। और एक Time Reset मशीन द्वारा उस गलत Timeline को सही करने की कोशिश करते है।


अगर बात करें डॉक्टर स्ट्रेंज फिल्म की तो डॉक्टर स्ट्रेंज फिल्म में भी इस बात का जिक्र है। कि वह लोगों के वास्तविकता की रक्षा करते है। यानी कि अगर किसी दूसरी दुनिया के लोग अपना वास्तविक टाइम को बिगाड़ने की कोशिश करते है तो समय रक्षक लोगों को पता चले बिना ही उस समय को ठीक करते है। पर कुछ अलग तरह से। वह लोगों को शॉर्टकट लेने से रोकते है। ताकि उस शॉर्टकट का असर किसी दूसरे Timeline पर ना पड़े और इस वजह से जब लोकी ने अपना टैसरेक्ट एक्टिवेट करके एक पोर्टल खोला तो वह भी एक शॉर्टकट से ही Timeline का ट्रेवल कर रहा था। इस वजह से उसेTva पकड़कर रख दिया।


Infinity Stones Tva में Useless या Powerless क्यों है?

Tva आपने समझ लिया। अब Infinity Stone के बारे में भी आप समझे। यह Infinity Stone जो Marvel में दिखाए गए है। वह सबसे पावरफुल सोर्स है। और उन्हें पूरे ब्रह्मांड को खत्म करने की ताकत है। फिर भी Tva यूजलेस क्यों है। तो इसके यहां पर मैं आपको तीन कारण बताता हूं। इसमें से आपको जो सही लगे तो मुझे कमेंट करके जरूर बताएं। अभी पूरी तरह से एक Theory है। Theory के हिसाब से ही आपको बताने की कोशिश करूंगा।


दोनों Loki Series टाइम ट्रेवल पर Based है जो की नहीं होनी चाहिए थी। पर जो Marvel है वो अपनी Films Multiverse की और ले जा रहा है तो इसलिये ही Loki Series में आपकी Time Travel देखने को मिल रहा है। और अगर Tva का काम देखे तो वह किसी भी टाइम को Travel कर सकते है। किसी में एग्जैक्ट टाइम में जा सकते है और टाइम को Reset भी कर सकते है। और यह Infinity Stone जो बने है। ब्रह्मांड के एक रचना से पहले से बने है।


और उससे पहले ब्रह्मांड में कुछ भी नहीं था पर अगर बात करें Tva की तो Tva ब्रह्मांड की रचना होने से पहले भी अस्तित्व में होंगे और Infinity Stone जो Tva के पास है। वह पहले से ही उनके पास है। और वह Loki को ब्रह्मांड के निर्मिति से पहले के टाइम में ले गए है। और TVA को यह भी पता है कि Infimity Stones आने वाले समय में कई तरह से पूरे वॉर का हिस्सा बनेंगे।


Infinity Stone Tva में Powerless होने का कारण और भी यह है कि लोकी ने जब अवेंजर्स एंडगेम में tesseract यूज़ करके एक टाइम में चला गया। तो यहां पर टैसरेक्ट जो था वो एक समय में एक ही Timeline पर काम करता है और पर Loki ने tesseract को 2 बार Use किया जैसे कि अवेंजर एंडगेम में एक बार और दूसरी बार जब Tva Member उनके ऑफिस में ले गए। पर अभी तक वो Timeline Reset नहीं हुई है और इसी वजह से टैसरेक्ट Tva के ऑफिस में काम नहीं कर रहा था।


अब वह Tva है वो तो एक ऑफिस की तरह दिखती है। पर वह कहां पर है। उसका ठिकाना नहीं है। यानी कि वह Tva ऑफिस Infinity Stones तैयार होने से पहले का है या बाद में का हे पता नहीं। पर अगर वो टाइम क्रिएट होने से पहले का होगा तो इस वजह से ही Infinity Stone वहां पर काम नहीं कर रहे है। और Infinity Stones Tva में यूजलेस है। क्योंकि अगर Tva टाइम तैयार होने से पहले किसी भी रचना से पहले की है तो हो सकता है कि उन्होंने सेम उसी तरह के Infinity Stone पेपर वेट की तरह इस्तेमाल किए हो और उन्हें ही आगे जाकर Infinity Stone ने बदला हो।


मैंने अभी बताया उसी तरह तीसरा भी कारण आपको बता देता हूं। अभी हमने जाना कि एक Timeline में Infinity Stone अपना काम करते है। पर Infinity Stone दूसरे Timeline में जाकर इस्तेमाल किया तो वहां पर एक नई Timeline तैयार होगी। जिसे Tva दोबारा से Reset करके उसी तरह बनाएगी जो पहले थी। रेसेट किए हुए Timeline Reset करने की वजह से ऐसा होगा कि कुछ हुआ ही नहीं। इसी वजह से Infinity Stone दूसरी जगह पर या Timeline में जाकर काम नहीं कर सकते।


उसी तरह Infinity Stone Multiverse में ही काम करते है। और Tva Office जो है वह मल्टीवर्स में मौजूद नहीं है। वह एक Null Time Zone में मौजूद है। और इसी वजह से वह Infinity Stone Bull Time Zone में काम नहीं करेंगे। इसका मतलब यह है TVA Member Out of Multiverse की Timeline Reset नहीं कर सकते है इसी वजह से Infinity Stone Tva में Powerless या Useless है।


Time Variance Authority ने अवेंजर्स की Timeline Reset क्यों नहीं की?

तो दोस्तों आपने अभी तक की Marvel फिल्में देखी होगी तो, आपको कई सारे फिल्मों में यह देखने को मिला होगा कि, कई सारे पोर्टल खोलकर या टाइम ट्रेवल करके कई सारी जगह पर जाकर कई तरह के काम किए है। जैसे कि Infinity Stone लेकर आना या फिर अवेंजर्स या दुनिया को बचाना जैसे काम अवेंजर्स ने किए है। पर यहां पर अवेंजर्स ने टाइम ट्रेवल का इस्तेमाल करके भी Time Variance Authority ऑर्गेनाइजेशन ने Timeline Reset नहीं किया।


इसका कारण यह है कि, जब सारे अवेंजर्स ने Infinity Stone Time Travel करके बीते कल से प्रेजेंट में लाए और उसका इस्तेमाल करके दुनिया को वापस लाया। पर जब काम पूरा हुआ तब कैप्टन अमेरिका ने वह सारे इंफिनिटी स्टोंस उसी टाइम में और उसी जगह पर लौटा दिया जहां से उन्होंने Infinity Stone को लिया था। इसलिए कोई भी Timeline शॉर्टकट तैयार नहीं हुआ और इसी वजह से ही Tva ने अवेंजर्स की Timeline रीसेट नहीं की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ